Lakhimpur Kheri news : महिला सिपाहियों पर फब्तियां कसने वाले चार युवक हिरासत में
मेडिकल परीक्षण कराकर लौट रही महिला सिपाहियों पर कथित रूप से फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया।

lakhimpur
9:50 PM, October 4, 2026
- पुलिस ने आरोपियों की मोहल्ले में कराई परेड, दी सख्त चेतावनी
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
निघासन, लखीमपुर खीरी। कस्बे में मेडिकल परीक्षण कराकर लौट रही महिला सिपाहियों पर कथित रूप से फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को उसी मोहल्ले में ले जाकर परेड कराई और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार, निघासन कस्बे में मेडिकल परीक्षण के बाद लौट रही महिला पुलिसकर्मियों को देखकर कुछ युवकों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके से चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक रूप से कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से आरोपियों को संबंधित मोहल्ले में ले जाकर उनकी परेड कराई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।




