Lakhimpur kheri news : जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 3390 रुपये बरामद
हैदराबाद थाना पुलिस ने सकेथू-शेरपुर मार्ग स्थित पानी की टंकी परिसर में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 3,390 रुपये की नकदी बरामद की।

lakhimpur kheri
7:39 PM, August 11, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने सकेथू-शेरपुर मार्ग स्थित पानी की टंकी परिसर में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 3,390 रुपये की नकदी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान सेमरई निवासी पिंटू, शेरपुर निवासी अवधेश कुमार तिवारी व पवनीत शुक्ला तथा टेढ़वा निवासी पिंटू को हार-जीत की बाजी लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से फड़ पर रखे 1,860 रुपये और जामातलाशी में 1,530 रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की और मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया। कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक जयनारायण यादव, रिक्रूट कांस्टेबल शिवकुमार, प्रेमवीर व कुलदीप शामिल रहे।




