Lakhimpur kheri news : लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम
खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव रविवार सुबह बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

lakhimpur kheri
6:30 PM, October 11, 2026
- खमरिया क्षेत्र के गांव में रविवार सुबह मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; एक किशोर से पूछताछ जारी
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव रविवार सुबह बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले के संबंध में एक किशोर से पूछताछ की जा रही है।
बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी है।




