Lakhimpur Kheri news : पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा छोड़ने के बाद लखनऊ में थामा हाथ
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य हीरा ठाकुर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

lakhimpur kheri
9:48 PM, September 16, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य हीरा ठाकुर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। उनका राजनीतिक जुड़ाव लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र से रहा है। करीब 12 वर्ष तक विधान परिषद सदस्य रहे हीरा ठाकुर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बसपा से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले हीरा ठाकुर बाद में सपा और भाजपा में रहे। 2018 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने जातिगत जनगणना को भाजपा छोड़ने की प्रमुख वजह बताया है।




