Lakhimpur Kheri news : तीसरे सोमवार पर छोटी काशी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था परखी
सावन के तीसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

lakhimpur kheri
12:21 PM, August 17, 2026
ऋषिकांत शर्मा संवाददाता)
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। रविवार को लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी ने गोला पहुंचकर मंदिर परिसर और सावन मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तीसरे सोमवार को संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।




