Lakhimpur Kheri news : जंगली सूअरों के आतंक से किसान बेहाल, फसलें बर्बाद होने का आरोप
विधानसभा क्षेत्र पलिया में जंगली सूअरों के आतंक और फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है।

Ai जेनरेटेड फोटो
lakhimpur kheri
7:34 PM, October 6, 2026
- पलिया विधायक रोमी साहनी ने डीएम को पत्र भेजकर की तत्काल कार्रवाई की मांग
- किसानों के धरने का हवाला देते हुए कहा—समय रहते नहीं हुई कार्रवाई तो बढ़ेगी परेशानी
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलियाकलां-खीरी। विधानसभा क्षेत्र पलिया में जंगली सूअरों के आतंक और फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी को पत्र भेजकर किसानों की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि पलिया विधानसभा क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक बढ़ गया है। ये किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसान भारी नुकसान झेलने को मजबूर हैं। समस्या से परेशान किसान धरने पर बैठने को विवश हैं।
विधायक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जितनी जल्दी संभव हो, जंगली सूअरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि संभव हो तो जंगली सूअरों को क्षेत्र से हटाने की व्यवस्था की जाए अथवा उन्हें नियंत्रित करने के लिए नियमानुसार अनुमति प्रदान करने पर विचार किया जाए।
किसानों की फसल बचाने की मांग
विधायक का कहना है कि किसानों की मेहनत से तैयार फसलें लगातार नुकसान की चपेट में आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों को राहत दिलाने और फसलों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
लोकेशन: पलियाकलां, लखीमपुर-खीरी




