Lakhimpur kheri news : ओमनी वैन में गैस भरते समय धमाका, आग ने कई घरों को लिया चपेट में
ओमनी वैन में गैस भरने के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।

lakhimpur kheri
3:57 PM, October 28, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। शारदानगर थाना क्षेत्र के जटपुरवा डी गांव में ओमनी वैन में गैस भरने के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों तक पहुंच गई। इस हादसे में घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, घर पर खड़ी ओमनी वैन में गैस भरते समय सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ गए।
घटना ने गैस चालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले गैस चालित वाहनों की जांच और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है।




