Lakhimpur Kheri news : अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 130 लीटर शराब बरामद
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
उमेश कुमार शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रीनगर व खईया थाना फूलबेहड़ तथा अचाकापुर थाना शारदानगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 130 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि करीब 750 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया गया। मामले में पांच अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।