Lakhimpur kheri news : मतदाता पंजीकरण अभियान का डीएम ने लिया जायजा
जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए गए

lakhimpur kheri
10:20 PM, October 17, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए गए। इस दौरान बीएलओ ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 प्राप्त किए।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गोला गोकर्णनाथ के पब्लिक इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 238 से 243 तक का निरीक्षण कर पंजीकरण की प्रगति जानी। उन्होंने बीएलओ को पात्र युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने भी शिविरों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।




