Lakhimpur Kheri news : मौत सामने थी, जांबाजों ने लगाई छलांग और बचा लीं पांच जिंदगियां
कार अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरी पानी से भरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग पानी में फंसकर डूबने लगे।

lakhimpur kheri
8:32 PM, August 25, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरी पानी से भरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग पानी में फंसकर डूबने लगे।
हादसा देख रास्ते से गुजर रहे पांच युवकों ने तत्काल खाई में छलांग लगा दी। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद युवकों ने सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार निघासन से पलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान फोन पर बात करते हुए जा रहे बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पांच युवकों की सूझबूझ और साहस से बड़ा हादसा टल गया।




