Lakhimpur Kheri news : रेलवे ट्रैक पर मिला 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Ai जेनरेटेड फोटो
lakhimpur kheri
11:09 AM, October 7, 2026
- ओयल रेलवे हाल्ट से हरगांव की ओर करीब 50 मीटर दूर मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ओयल रेलवे हाल्ट से हरगांव स्टेशन की ओर करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत रेल दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का फोटो खींचकर आसपास के लोगों और ग्राम प्रधान को भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।




