Lakhimpur Kheri news : मोटरसाइकिल की टक्कर से डाक कांवरिया घायल
डाक कांवर लेकर जा रहे एक युवक को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

lakhimpur kheri
9:06 PM, August 10, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में खुटार रोड स्थित विकास चौराहे पर डाक कांवर लेकर जा रहे एक युवक को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला और रिंकू मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल कांवरिया को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।




