Lakhimpur Kheri news : ट्रांसफार्मर से भिड़ी कार बनी आग का गोला, तीन की मौत; तीन गंभीर
थाना खीरी क्षेत्र के ओयल चौकी अंतर्गत सीतापुर हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार वर्ना कार सड़क किनारे लगे हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर से टकराकर आग का गोला बन गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
थाना खीरी क्षेत्र के ओयल चौकी अंतर्गत सीतापुर हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार वर्ना कार सड़क किनारे लगे हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर से टकराकर आग का गोला बन गई।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
-- चाय पीने निकले थे छह दोस्त, सीतापुर हाईवे पर अनियंत्रित वर्ना में भीषण आग से मचा हड़कंप
लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र के ओयल चौकी अंतर्गत सीतापुर हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार वर्ना कार सड़क किनारे लगे हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया कि छह दोस्त रात में चाय पीने के लिए सीतापुर हाईवे की ओर जा रहे थे। ओयल क्षेत्र में पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन लपटों में घिर गया। आग इतनी भीषण थी कि दो लोग कार के अंदर ही फंसकर जिंदा जल गए।
सूचना मिलते ही ओयल चौकी प्रभारी डिंपल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया गया और तीन घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल मोतीपुर भेजा गया। उपचार के दौरान एक घायल ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।
तीनों गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सम्बंधित खबर