Lakhimpur kheri news : अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 578 ठिकानों पर छापेमारी
जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाया।

lakhimpur kheri
7:03 PM, October 9, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
-- 2440 लीटर अवैध शराब बरामद, 9070 किलोग्राम लहन नष्ट; 103 मुकदमे दर्ज
लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जिले के 578 स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में 2440 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार 9070 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मामले में कुल 103 मुकदमे दर्ज किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभागीय टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। छापेमारी के दौरान शराब की बरामदगी के साथ ही उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लहन को भी नष्ट किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




