Lakhimpur Kheri news : कांवड़ियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, एक की मौत
कांवड़ियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई कांवड़िए घायल हो गए।

lakhimpur kheri
10:32 AM, August 12, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
-- हादसे में 36 यात्री अस्पताल भेजे गए, कई घायल; पुलिस का राहत-बचाव अभियान जारी
लखीमपुर खीरी। उचौलिया नहर के पास बुधवार को हरिद्वार से लौट रही कांवड़ियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई कांवड़िए घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि घायल 36 लोगों को उपचार के लिए सीएचसी पसगवां भेजा गया। गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।




