Lakhimpur Kheri news : किशोरी को बचाने नहर में कूदा बस चालक, घड़ियाल के बीच फंसी जान
शारदा नहर में 16 वर्षीय किशोरी के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। उसे डूबता देख बस चालक जीशान ने जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी।

lakhimpur kheri
2:33 PM, August 11, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। शारदा नहर में 16 वर्षीय किशोरी के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। उसे डूबता देख बस चालक जीशान ने जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। करीब 300 मीटर तक तेज बहाव में किशोरी को बचाने की कोशिश के दौरान नहर में घड़ियाल दिखाई दिया। इसी बीच जीशान खुद डूबने लगा और अचेत हो गया।
मौके पर मौजूद दिनेश और मुकद्दम ने साहस दिखाते हुए नहर में छलांग लगाकर अचेत जीशान को बाहर निकाला। दोनों की तत्परता से बस चालक की जान बच सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।




