Lakhimpur Kheri news : चार साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, घर हुआ जमींदोज
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

lakhimpur kheri
2:59 PM, September 9, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
सिंगाही, लखीमपुर खीरी। चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान थाना अध्यक्ष राजबहादुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
मामले को लेकर क्षेत्र में पहले से ही आक्रोश का माहौल था। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को ध्वस्त किया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।




