Lakhimpur Kheri news : लापता ई-रिक्शा चालक का शव नहर पटरी की खंती से बरामद
फरधान थाना क्षेत्र के सराय सूरत गांव निवासी करीब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बिनीत कुमार का शव शनिवार देर रात आमान गांव के पास नहर पटरी की खंती से बरामद हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
फरधान (लखीमपुर खीरी)। फरधान थाना क्षेत्र के सराय सूरत गांव निवासी करीब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बिनीत कुमार का शव शनिवार देर रात आमान गांव के पास नहर पटरी की खंती से बरामद हुआ। बिनीत तीन अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी फरधान थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देवरिया गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और युवकों की निशानदेही पर नहर पटरी की खंती से बिनीत का शव बरामद किया गया।
शव की पहचान के बाद परिजनों ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि हिरासत में लिए गए युवकों से उनकी बातचीत कराई जाए और मौत की असली वजह स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
सम्बंधित खबर