Lakhimpur Kheri news : गौशाला से बैल चोरी का बड़ा खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
ग्राम हैदराबाद स्थित सरकारी गौ आश्रय स्थल से मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का हैदराबाद थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
हैदराबाद खीरी। ग्राम हैदराबाद स्थित सरकारी गौ आश्रय स्थल से मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का हैदराबाद थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया जिंदा बैल और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है।
गौशाला से पशु चोरी होने की जानकारी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शीबू (28), मोहम्मद ऐजाज (25) और शमीम (40) निवासी कुकरा, थाना मैलानी तथा अंकुल कुमार (25) और अंकुल तिवारी (26) निवासी मूड़ा सरकटा, थाना हैदराबाद के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से पिकअप बरामद हुई, जिसमें चोरी किया गया बैल लदा था। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह और कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपियों का विवरण यक्ष ऐप पर दर्ज करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और सभी को न्यायालय में पेश कर दिया।