Lakhimpur kheri news : भीरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

lakhimpur kheri
9:09 PM, November 15, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम गौरिया निवासी अशोक पुत्र रामप्रसाद और ग्राम रुद्रपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र रामदीन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अशोक मारपीट और बलवा के पुराने मामले में, जबकि राकेश कुमार धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, सुशील कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।




