Lakhimpur Kheri news : जिला अस्पताल ओयल में महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप, पेशेंट हेल्पर हिरासत में
ओयल स्थित जिला अस्पताल में 15 अगस्त की देर रात महिला मरीज के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ओयल स्थित जिला अस्पताल में 15 अगस्त की देर रात महिला मरीज के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। ओयल स्थित जिला अस्पताल में 15 अगस्त की देर रात महिला मरीज के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।
आरोप है कि बेडशीट बदलने के बहाने अस्पताल में तैनात एक पेशेंट हेल्पर महिला मरीज के पास पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया।
बताया गया कि स्टाफ को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन कर्मचारियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एचओडी उज्ज्वल कुमार मौके पर पहुंचे और महिला मरीज से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए उसका बयान दर्ज किया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पेशेंट हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
घटना के बाद जिला अस्पताल में महिला मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित खबर