Lakhimpur kheri news : एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने परखी मतदान केंद्रों की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है।

lakhimpur kheri
7:13 PM, October 23, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
◆ जमुनाबाद कृषि महाविद्यालय और नगर पालिका गोला का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कृषि महाविद्यालय परिसर जमुनाबाद और नगर पालिका परिषद गोला में पहुंचकर पेयजल, प्रकाश, शौचालय, आवागमन तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया गया।
एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।




