Lakhimpur Kheri news : लगातार बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
उमेश कुमार शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे जर्जर, कच्चे अथवा क्षतिग्रस्त मकानों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
डीएम ने कहा कि 25, 26 और 27 सितंबर को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास सुरक्षित पक्का मकान या अन्य आश्रय की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए प्रशासन की ओर से रहने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी बैराजों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ की आशंका वाले गांवों में प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं और जरूरत के अनुसार प्रभावित लोगों तक पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही हैं।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे मौसम को देखते हुए अनावश्यक जोखिम न लें, सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सम्बंधित खबर