Lakhimpur Kheri news : घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा करने की कोशिश का आरोप, महिला को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
पलिया कलां के मोहल्ला किसान प्रथम में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को कथित रूप से अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पलिया कलां के मोहल्ला किसान प्रथम में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को कथित रूप से अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया कलां के मोहल्ला किसान प्रथम में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को कथित रूप से अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक महिला बच्ची को पकड़ने के लिए उसके पीछे घर के अंदर तक दौड़ गई। परिजनों की सूझबूझ और तत्परता से बच्ची सुरक्षित बच गई।
घटना के बाद आक्रोशित मोहल्लावासियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई।
घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि और महिला से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबर