Lakhimpur Kheri News : युवती हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में युवती की गला दबाकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में युवती की गला दबाकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, रायपुर बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय युवती छह अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। अगले दिन सात अगस्त को उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान गांव निवासी उमाशंकर (33) पुत्र सोम्बरी लाल का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को नीमगांव थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में रायपुर बुजुर्ग में घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने हत्या और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबर