Lakhimpur Kheri news : बंद गैराज में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
टाटा मोटर्स वर्कशॉप (खान बॉडी मोटर्स) में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने परिसर में खड़ी दो बसों को अपनी चपेट में ले लिया।

lakhimpur kheri
9:21 PM, August 8, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया खीरी। भीरा रोड स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप (खान बॉडी मोटर्स) में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने परिसर में खड़ी दो बसों को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया गया कि इम्तियाज खान और गुरजिंदर सिंह द्वारा किराए पर लिए गए गैराज में शाम करीब 5:10 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया।
दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गैराज में खड़ी दोनों बसें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन मालिक जोरा सिंह के अनुसार आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।




