Lakhimpur Kheri news : लापरवाही पर धौरहरा थाने के 5 पुलिसकर्मी निलंबित
लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने धौरहरा थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

lakhimpur kheri
3:15 PM, September 17, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
धौरहरा/लखीमपुर खीरी। ग्राम सिसैया खुर्द में 14 सितंबर को हुई घटना के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने धौरहरा थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी अशोक तिवारी, आरक्षी मोहित, आरक्षी भारत शर्मा और आरक्षी विशाल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में मु0अ0सं0 433/2026 के तहत धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है, जिसमें अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। मामले की निष्पक्ष एवं गहन विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद खीरी को सौंपी गई है।




