Lakhimpur kheri news : घारी में आग लगने से 30 मवेशी झुलसे, दो की मौत
रात अज्ञात कारणों से छप्पर की घारी में भीषण आग लग गई।

lakhimpur kheri
8:22 PM, November 5, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर की घारी में भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों की चपेट में आने से घारी में बंधे 30 मवेशी बुरी तरह झुलस गए, जिनमें दो बछियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने कड़ी मशक्कत कर मवेशियों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और कोतवाल गोपाल नरायन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम ने झुलसे मवेशियों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया है। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।




