Lakhimpur Kheri news :
पलिया स्थित समाजवादी पार्टी के 137 विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

lakhimpur kheri
4:57 PM, September 13, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां, खीरी। पलिया स्थित समाजवादी पार्टी के 137 विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी है। प्रदेश सचिव रेहान खान ने कहा कि चुनाव में टिकट किसी एक प्रत्याशी को मिलेगा, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में जुटना होगा।
नगर अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने कहा कि सपा में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी को सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. अजय कुमार अवस्थी ने पलिया खुर्द में गरीबों के मकान तोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया।
कार्यक्रम में बालकराम, संजीव कुमार ‘मुन्ना’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह ‘जार्जी’, पूर्व चेयरमैन महमूद हुसैन खान, नरेश यादव, सईद, गुरुप्रीत सिंह नन्नर, राहुल गुप्ता, अरुण कुमार और मोहम्मद जुबैर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




