Lakhimpur kheri news : डीएस कॉलेज में 192 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
समारोह में लखीमपुर ब्लॉक के 109, नकहा के 66, नगर पालिका लखीमपुर के 14 और खीरी टाउन के तीन जोड़े शामिल हुए।

lakhimpur kheri
7:11 PM, October 19, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को डीएस कॉलेज में आयोजित समारोह में 192 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इनमें नौ मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ योगानंद पाण्डेय और दिव्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा है। वहीं, सीडीओ ने इसे सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बताया।
समारोह में लखीमपुर ब्लॉक के 109, नकहा के 66, नगर पालिका लखीमपुर के 14 और खीरी टाउन के तीन जोड़े शामिल हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देना है।




