Lakhimpur Kheri news : गजरौला गांव में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज क्षेत्र के गजरौला गांव में शनिवार सुबह एक घर में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

lakhimpur kheri
2:42 PM, August 8, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज क्षेत्र के गजरौला गांव में शनिवार सुबह एक घर में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घर में अजगर होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम खुशीपुर (पोस्ट पटीहन) निवासी राम गोविंद की रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलने पर राम गोविंद और विक्रम मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को अतरनगर के जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। राम गोविंद ने बताया कि भोजन की तलाश में अजगर जंगल से निकलकर आबादी की ओर पहुंच गया था। ग्रामीणों से अपील की गई कि सांप या किसी अन्य वन्यजीव को देखकर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।




