Lakhimpur kheri : खीरी पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, ढाई महीने में खोली गई 118 हिस्ट्रीशीट
पिछले 2 माह 15 दिन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा कुल 118 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं।

lakhimpur kheri
6:16 PM, November 16, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया कलां, खीरी। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए खीरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 2 माह 15 दिन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा कुल 118 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों के आपराधिक इतिहास और वर्तमान गतिविधियों की गहन समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। खोली गई हिस्ट्रीशीट में 116 अभियुक्तों को श्रेणी-ए तथा 02 अभियुक्तों को श्रेणी-बी में चिन्हित किया गया है।
हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब संबंधित अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। उनकी आपराधिक प्रवृत्तियों के आधार पर नियमानुसार निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खीरी पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।




