Lakhimpur Kheri Breaking news : दुलही गांव में गोलीकांड से सनसनी, युवक की मौत
पढुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में गोलीकांड से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने युवती के भाई पर फायरिंग कर दी।

Ai जेनरेटेड फोटो
lakhimpur kheri
11:55 AM, September 18, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी । पढुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में गोलीकांड से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने युवती के भाई पर फायरिंग कर दी। इसके बाद युवक इदरीस ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से इदरीस की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गोलीकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।




