सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जो देश में पहला ऐसा केस है। सुप्रीम कोर्ट ने आज गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी है।

delhi
5:32 PM, March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जो देश में पहला ऐसा केस है। सुप्रीम कोर्ट ने आज गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी है। 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा की सांसें अभी चल रही हैं, लेकिन वह 2013 से जिंदा लाश की तरह बिस्तर पर है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि उसके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है यह सिर्फ दुख को बढ़ाएगा । पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके घरवालों से बात भी की थी। बेटे के ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हरीश के माता-पिता ने ही उसे इच्छा मृत्य देने की मांग की थी।
हरीश राणा मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले हैं। साल 2013 में वह एक पेइंग गेस्ट हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर ब्रेन इंजरी हो गई। हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा और तब से वह लगातार बिस्तर पर हैं।



