यूपी में आज 46 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
शनिवार और रविवार को राजधानी लखनऊ समेत मध्यांचल, अवध और तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

lucknow
1:03 PM, August 17, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार और रविवार को राजधानी लखनऊ समेत मध्यांचल, अवध और तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तराई समेत प्रदेश के अन्य इलाकों के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश के 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और उन्नाव समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश और वज्रपात की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव तथा यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी बन सकती है।
अगले दिनों में भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यांचल और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की है।




