यूपी में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश का सिलसिला 19 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को भी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच और पीलीभीत में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती में भी ऑरेंज अलर्ट बताया गया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
सहारनपुर, बिजनौर, संभल, बदायूं और शाहजहांपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरदोई, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट और कुशीनगर में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट है।
अमेठी, कौशांबी, सुलतानपुर, उन्नाव और लखनऊ में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। संतकबीरनगर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी Advisories का पालन करने की अपील की है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 19 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिसके बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।