Hahjahanpur news : प्रधान पद के लिए मां बेटे ने कराया नामांकन
प्रधान पद के लिए मां बेटे ने कराया नामांकन

shahjahanpur
9:58 PM, July 22, 2024
खुटार। पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनाई के रिक्त प्रधान पद के चुनाव के लिए सोमवार को मां बेटे ने प्रधान पद के लिए नामांकन कराया है।
आर ओ डाक्टर राजेंद्र सिंह और एडीओ अभय राज सिंह ने बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य,बीडीसी के रिक्त पदों का पंचायत उपचुनाव 6 अगस्त 2024 को होने वाले है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनाई का प्रधान पद रिक्त चल रहा है। जिसके लिए ब्लाक कार्यालय पर सरला देवी पत्नी स्व होतेलाल तथा उन्हीं के पुत्र शोभित पुत्र स्व होतेलाल मां बेटे ने नामांकन किया है। तथा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलहुआ के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 9 से शकुंतला देवी पत्नी गोपाल कृष्ण तथा वार्ड संख्या 7 से छैलबिहारी पुत्र रमेश ने नामांकन दाखिल किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 24 जुलाई को नाम वापस होना है। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर 06अगस्त को चुनाव होगा।




