Gazipur news : युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है।

news-img

gazipur

7:01 PM, January 5, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

फैयाज़ खान मिस्बाही (ब्यूरो )

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, महमूदपुर हथिनी गांव निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार बिंद का रविवार शाम को अपनी पत्नी रीमा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद जब पत्नी शौच के लिए बाहर गई, तो अमित ने घर में पंखे के सहारे साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शौच से वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर झूलते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अमित को फंदे से उतारा और तत्काल पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय अमित घर में अकेला था, जबकि उसके माता-पिता श्यामसुंदर बिंद और बबुनी देवी गांव के खलिहान स्थित दूसरे मकान पर थे। अमित गुजरात में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.