लखनऊ अग्निकांड मामले में बिल्डिंग मालिक समेत चार लोग गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है । सीएम योगी हादसे को लेकर कल एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी, जिसमें उन्होंने अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यी विशेष जाँच बनाई

lucknow
10:44 AM, June 23, 2026
लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है । सीएम योगी हादसे को लेकर सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी, जिसमें उन्होंने अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यी विशेष जांच दल के गठन का निर्देश दिया ।
इसी क्रम में आज सुबह FSL की टीम ने उस जगह का मुआयना किया, जहां कल लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
लखनऊ पुलिस ने इस मामले में 6 एफआईआर दर्ज की है और बिल्डिंग मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सीएम के निर्देश पर चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
पुलिस की शुरूआती जांच में कुछ गड़बड़ियां भी सामने आया है । जिसकी विस्तृत जाँच चल रही है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के घरवालों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिवारीजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है।




