नहीं रहे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पाटिल ने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अंतिम सांस ली।

maharashtra
8:49 AM, December 12, 2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पाटिल ने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अंतिम सांस ली। अपने राजनीतिक करियर में शिवरा पाटिल ने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली है।
महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। वे मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री थे। काफी आलोचना झेलने पर उन्होंने गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
पाटिल के निधन की खबर से पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में शोक है। कांग्रेस के लिए यह बड़ी क्षति मानी जा रही है।



