पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार, पीएम मोदी ने X पर किया ट्वीट
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी 190 का आंकड़ा पार कर गई है। जबकि टीएमसी का ग्राफ लगातार नीचे गिरते जा रहा है। टीएमसी 92 सीटों पर आ गई है।

kolkara
6:43 PM, May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य भर में 77 मतगणना केंद्रों पर चल रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी 190 का आंकड़ा पार कर गई है। जबकि टीएमसी का ग्राफ लगातार नीचे गिरते जा रहा है। टीएमसी 92 सीटों पर आ गई है। मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। सबसे भीतरी स्तर, यानी मतगणना कक्ष में सुरक्षा की व्यवस्था केवल केंद्रीय बल के कर्मियों द्वारा की गयी है ।
इस बीच पीएम मोदी ने क् पर लिखा कि-
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है!
वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।
जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
असम और पडुचेरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।
उधर, तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है। एक्टर विजय की टीवीके ने शतक पूरा कर लिया है । टीवीके ने डीएमके और एआईडीएमके को जबरदस्त झटका दिया है । इस बीच केरल में कांग्रेस को खुशखबरी मिल रही है।




