नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग लापता, प्रधानमंत्री ने मदद का दिया भरोसा
नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी। इस बाढ़ में अब तक सौकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं ।

delhi
11:18 AM, August 27, 2026
नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी। इस बाढ़ में अब तक सौकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं । जानकार बताते हैं कि मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह बेहद भयावह है। इस बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई कि एक के बाद एक गांव इसमें डूबते चले गए। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
इस घटना में 13 जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने की खबर है । कई वाहन तेज बहाव की चपेट में आ गए। नेपाल सेना ने जहाँ प्रभावित इलाकों से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला है वहीं कई लोग अब भी लापता हैं, इनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
इस बीच, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी प्रशासन अलर्ट पर है । यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर समेत बिहार के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है।
उधर नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के Sacred Walks समूह के 77 यात्रियों से संपर्क टूटने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। समूह अपनी यात्रा पूरी कर काठमांडू लौट रहा था।
गृह मंत्रालय समेत कई केंद्रीय मंत्रालय लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
वहीं, पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।




