अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 8 कर्मचारियों की मौत, 15 लोग घायल
अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि लगभग 15 लोग घायल हो गए।

ahmadabad
6:12 PM, July 18, 2026
अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि लगभग 15 लोग घायल हो गए।
यह हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।