वित्त मंत्री ने पेश किया देश का बजट, पढ़ें क्या कुछ मिला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया।

news-img

delhi

1:44 PM, February 2, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं।

रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए, वित्त मंत्री सीतारमण ने घोषणा की, ‘रक्षा क्षेत्र की यूनिट्स द्वारा मेंटेनेंस, रिपेयर या ओवरहॉल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होने वाले एयरक्राफ्ट के पार्ट्स बनाने के लिए इम्पोर्ट किए जाने वाले कच्चे माल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव है ।

सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी सरकार ने ड्यूटी हटा दी है। 

यही नहीं, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों पर भी ड्यूटी कम की है। इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन रिवाइज्ड रिटर्न फाइल के लिए 3 महीने ज्यादा मिलेंगे।

वाराणसी-सिलीगुड़ी, चेन्नई-हैदराबाद के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। इससे पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को फायदा होगा। केरल और तमिलनाडु में डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर बनेगा। इस साल दोनों राज्यों में विधानसभा सभा चुनाव हैं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.