मशहूर भारतीय निशानेबाज और पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का निधन
मशहूर भारतीय निशानेबाज और पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा की 49 साल की उम्र में निधन हो गया। गौरतलब है कि राणा जर्मनी से लौटते समय फ्लाइट में ही उनकी तबियत बिगड़ गयी थी।

delhi
1:54 PM, June 12, 2026
मशहूर भारतीय निशानेबाज और पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा की 49 साल की उम्र में निधन हो गया। गौरतलब है कि राणा जर्मनी से लौटते समय फ्लाइट में ही उनकी तबियत बिगड़ गयी थी। राणा दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे अस्पताल गए, जहां उन्हें स्टंट लगाया गया था।
जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 बार गोल्ड मेडल जीते थे। इनमें लगातार 4 एडिशन के गोल्ड शामिल रहे। राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के कोच भी थे। उन्हें फरवरी 2025 में 25 मीटर पिस्टल के लिए भारतीय जूनियर टीम का हाई परफार्मेंस कोच बनाया गया था।
एक उत्कृष्ट निशानेबाज के रूप में शानदार करियर के बाद जसपाल राणा जूनियर राष्ट्रीय टीम के कोच और ‘हाई परफॉर्मेंस कोच’ के रूप में अपनी भूमिकाओं से भारतीय निशानेबाजी में बदलाव लेकर आए। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने मनु भाकर को दो कांस्य पदक जीतने में मदद की। वह 2012 से जूनियर पिस्टल कोच थे और उनकी देखरेख में ही सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे निशानेबाज उभर कर सामने आए थे।




