बेटे की चाहत ने बिजली विभाग के एसडीओ को भेजा सलाखों के पीछे
हमीरपुर से एक ऐसी सनसनी खेज खबर आई है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जायेंगे। अंधविश्वास से जुड़े इस खबर में खास बात यह है कि इस अंधविश्वास के चक्रव्यू में कोई अनपढ़ नहीं बल्कि पढ़ा-लिखा अधिकारी फंस गया।

hamirpur
1:10 AM, August 13, 2026
हमीरपुर से एक ऐसी सनसनी खेज खबर आई है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जायेंगे। अंधविश्वास से जुड़े इस खबर में खास बात यह है कि इस अंधविश्वास के चक्रव्यू में कोई अनपढ़ नहीं बल्कि पढ़ा-लिखा अधिकारी फंस गया।
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह सख्स कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि हमीरपुर जिले में तैनात बिजली विभाग का एसडीओ है। एसडीओ साहब की दो बेटियां हैं लेकिन लड़के की, चाहत ने उन्हें इस कदर अंधा कर दिया कि गलत-सही का फर्क ही भूल गए।
SDO साहब ने बेटे की चाह के लिए स्वास्थ विभाग की एक एएनएम गीता पत्नी विनोद को पांच लाख रुपये का लालच देकर उससे घाटमपुर (कानपुर नगर) सीएचसी से 10 मई को बच्चा चोरी करवाया। हालांकि बच्चा चोरी के दौरान कर्मचारियों ने एएनएम को पकड़ लिया। जिसके बाद एएनएम से पूछताछ की गई तो एएनएम ने जब एसडीओ आर के वर्मा का नाम बताया तो हड़कम्प मच गया। जिसके बाद घाटमपुर पुलिस ने एएनएम के खिलाफ मानव तस्करी व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया और बाद में घाटमपुर पुलिस ने एसडीओ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते 10 मई की रात गीता घाटमपुर सीएचसी पहुंची, जहां पर उसने एक बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी। तभी वहां तैनात स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने गीता के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया था। पुलिस की विवेचना और गीता से की गई पूछताछ में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में तैनात बिजली विभाग में तैनात एसडीओ आरके वर्मा के द्वारा बच्चा चोरी करने की बात बताई गई। जिस पर पुलिस ने इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी। घाटमपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जीसी यादव का कहना है कि घाटमपुर थाने में किसी पुराने मामले में उनका मुकदमा था, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए चीफ को पत्र भेजा गया है। मुख्यालय स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी।




