CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, राष्ट्रपति से मिला INDIA ब्लॉक का प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- सोमवार को जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
राहुल गांधी, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

delhi
12:22 AM, October 10, 2026
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने शुक्रवार को लगातार चौथे दिन प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने संसद से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकाला। राहुल गांधी, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां की जा रही हैं और चुनावों में वोट चोरी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने इन आरोपों को लेकर राष्ट्रपति के सामने अपनी चिंताएं रखीं।
राष्ट्रपति भवन से बाहर आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश को पता है कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने भी इस मुद्दे पर इनकार नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा।




