डेढ़ वर्षीय मासूम के कुएं में गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में खेलते वक्त एक मासूम के कुएं में गिरने से हुई मौत

सोनभद्र
4:46 PM, February 18, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में कुएं में गिरने से एक मासूम बालक की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के दादा ने बताया कि मेरा नाती डेढ़ वर्षीय कृष्णा कुमार पुत्र गोरखनाथ निवासी सुखड़ा घर के बाहर स्थित कुएं के पास खेल रहा था।अचानक खेलते-खेलते वह फिसल कर कुुुएं में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुआ उस वक्त मृतक मासूम बालक की माँ खाना बना रही थी।
वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
मासूम बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और रो -रोकर बुरा हाल है।




