Dala Accident Update : बाइक सवार की मौत, पढ़ें पूरी खबर

माँ वैष्णो मंदिर दर्शन करने जा रहे बोलेरो नवटोलिया में मोटरसाईकिल से टक्कर हो गई।घटना में मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गई।जबकि बोलेरो सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये।

news-img

sonbhadra

5:45 PM, April 28, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एम शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र)। माँ वैष्णो मंदिर दर्शन करने जा रहे बोलेरो नवटोलिया में मोटरसाईकिल से टक्कर हो गई।घटना में मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गई।जबकि बोलेरो सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये। घटना के सम्बंध में बताया गया कि तेलगुड़वा से मोटरसाईकिल सवार कोटा क्षेत्र में कही जा रहा था,वह नवटोलिया पहुँचा ही था कि सामने से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर मोटरसाईकिल को धक्का मारते हुए पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। बोलेरो में दबे लोगो की चीखपुकार सुनकर आसपास के पलटा बोलेरो को सीधा कर सभी को बाहर निकाला। मोटरसाईकिल सवार बेहोशी की हालत में पड़ा था।लोगो ने फोन करके ऐम्बुलेंस को बुलाया और घायलो को सामुदायिक केन्द्र चोपन भेजवाया।जहाँ चिकित्सको ने मोटरसाईकिल सवार को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार दूबे (30)पुत्र रामाकांत दूबे,निवासी लाखनपुर,मुगलसराय-चंदौली का रहने वाला बताया गया।बोलेरो सवार सभी लोग कचनरवा के बेसाहू खाड़ी के रहने वाले हैं जो बाड़ी स्थित माँ वैष्णो शक्तिपीठ धाम में दर्शन करने जा रहे थे।बोलेरो सवार घायलो में श्यामलाल(50) पुत्र हरिकिशुन, पत्नी सीमा(45) और उनके पाँच बच्चे शशीकला(16),प्रिती(12),ममता(10),अश्वनी(08) एंव आयन्त(05) वर्ष घायल हो गये।घायलो में श्यामलाल,सीमा व अश्वनी की हालत गंभीर बताया जा रहा है। जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। बोलेरो चालक राजेश को भी हल्की चोटे लगी है जो घटना के बाद मौके से कही भाग गया।चोपन थाने के उप निरीक्षक हल्का इंचार्ज रामफेर यादव ने बताया कि मृतक के परिजनो को घटना की जानकारी से अवगत करा दिया गया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.