Sonbhadra News : मैनेजर से होटल बुकिंग के नाम पर फ्राड हुए रुपये को साइबर पुलिस ने कराया वापस
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रमुख सीनियर मैनेजर से होटल बुकिंग के नाम पर 10920 रुपये का फ्राड किया गया था जिसे चोपन पुलिस की साइबर टीम ने वायस दिलाया ।

sonbhadra
9:12 PM, August 7, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के कारपोरेट शोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रमुख सीनियर मैनेजर से होटल बुकिंग के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10920 रुपये का फ्राड किया गया था जिसे थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम में वापस करा दिया ।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रमेशचन्द्र पाण्डेय पुत्र राम शिरोमणि पाण्डेय (कारपोरेट शोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रमुख सिनियर मैनेजर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला) निवासी अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा दिनांक 14.02.2024 को पुलिस थाना चोपन जनपद सोनभद्र पर आनलाईन प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था।
पीड़ित द्वारा पुलिस को बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल बुकिंग के नाम पर मुझसे 10920 रुपये का फ्राड कर लिया उसके बाद मेरे द्वारा 1930 पर कॉल करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी।
थाना चोपन पुलिस द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवश्यक कार्यवाही करते हुये संबन्धित बैंक शाखा से जरिये ईमेल/पत्राचार करके पीड़ित का फ्राड हुआ 10920 रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज बुधवार को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सीएसआर मैनेजर ने अपना रुपये वापस मिलने पर थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा की।
पैसा बरामद कराने वाली टीमः-
1.विजय कुमार चौरसिया (प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र),




